गुना नगर: गुना में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने शहर के मुख्य बाजार में निकली ग्राहक जागरण रैली
गुना में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने ग्राहकों को जागरूक करने ग्राहक जागरण रैली निकाली। केंद्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस ने कहा, देश के विकास का पैमाना जीडीपी नहीं ग्राहक की संतुष्टि होना चाहिए। उपभोक्ता फोरम के गुना अध्यक्ष सुरेश कुमार चौबे ने कहा, ग्राहकों को न्याय दिलाने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में लागू हुआ था 2019 में इसे और सशक्त बनाया गया।