टाटीझरिया: टाटीझरिया-होलंग मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना, अज्ञात ट्रक की टक्कर से पुलिया में टकराई सब्जी से भरी पिकअप
टाटीझरिया-होलंग मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुई सडक दुर्घटना, अज्ञात ट्रक के चकमा से पुलिया में टकराई सब्जी लदी पिकअप। एनएच-522 स्थित टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कमला फ्यूल्स होलंग पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।