लरैयाचट्टी गांव में रास्ता विवाद को लेकर पड़ोसी ने मुकेश यादव की पत्नी रेखा देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज दोपहर करीब दो बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में गांव के ही अशोक यादव सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराया है।