गिरिडीह: लोहारी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रिंस कुमार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
गण्डेय थाना क्षेत्र के दासडीह निवासी प्रिंस कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई। रविवार को 12 बजे ईसका शव का पोस्टमॉर्टम सदर एसपताल में में करवाया गया।बताया गया कि ज्ञानचंद राम का 29 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गुपचुप का ठेला लगाता था। बताया गया कि महेश मुंडा के कोईरीडीह में यज्ञ हो रहा है। शनिवार शाम में यह उस यज्ञ स्थल के पास ठेला लगाया था।