खगौल: दानापुर के पानापुर घाट पर गंगा का कटाव तेज, दियारा के लोगों में दहशत
दानापुर के पानापुर घाट के समीप गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज धारा के कारण कटाव शुरू हो गया है। लगातार जलस्तर बढ़ने के बाद शुक्रवार की सुबह कटाव की रफ्तार बढ़ने से दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को अपनी उपजाऊ जमीन और खेतों में लगी फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कटावरोधी उपाय नहीं किए