हनुमानगढ़: कमजोर मानसून से पोंग-भाखड़ा बांध में जलस्तर घटा, हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर पर जल संकट की आशंका
कमजोर मानसून के चलते पोंग और भाखड़ा बांधों में पानी की आवक घटने लगी है, इससे हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर सहित राजस्थान की प्रमुख सिंचाई प्रणालियों पर जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। बीबीएमबी की हालिया बैठक में बांधों के घटते जल स्तर और कम आवक पर चिंता जताई गई है। हालत यही रही तो नहरों के लिए निर्धारित पानी के हिस्से में कटौती की जाएगी।