ग्वालियर में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण जब्त ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय महिला चोर गिरोह को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर पलक झपकते ही उनके गले और कान से सोने के आभूषण चोरी कर लेता था।