मुरादाबाद: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई थी महिला
डिलारी थाना क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर कल शाम सर्वेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय राम सिंह निवासी शाहपुर तिगरी थाना मझोला अपनी बेटी पायल के घर धारक नगला से दामाद कपिल की बाइक पर बैठकर वापस लौट रही थी। इस्लामनगर रोड पर पहुंचने पर अचानक चक्कर आने से वह चलती हुई बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।