गोवर्धन: माघ पूर्णिमा पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, डीग अड्डा से एकता तिराहे तक वाहनों का कब्जा
धर्मनगरी गोवर्धन में आज आस्था और अव्यवस्था का अजीब संगम देखने को मिला। माघ पूर्णिमा और रविवार का अवकाश होने के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए उमड़ पड़े। लेकिन, दुख की बात यह है कि प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर धराशायी नजर आए। प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाहरी वाहनों के प्रवेश ने कोढ़ में खाज का काम किया