राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डभरा में मनाया गया विजयादशमी उत्सव, नगर में निकला भव्य पथ संचलन
Sakti, Sakti | Oct 14, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सक्ती जिले के नगर डभरा में आज विजयादशमी उत्सव बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे भव्य पथ संचलन से हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेश में एकजुट होकर नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया,