बारा: बारा तहसील क्षेत्र में नहरों में छोड़ा गया पानी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Bara, Allahabad | Apr 28, 2026 बीते दिनों कई मीडिया संस्थानों में चलाई गई खबरों का हुआ असर बारा क्षेत्र में नहर विभाग ने सूखी नहरों में आज मंगलवार सुबह पानी छोड़ दिया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। पानी की कमी से सिंचाई और पशुओं के लिए संकट बना हुआ था। अब नहरों में पानी आने से खेतों की सिंचाई आसान होगी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।