कटनी ग्रामीण: "रीठी स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी कार्रवाई: खंड चिकित्सा अधिकारी हटाए गए, डॉ. आतिश निगम को मिला प्रभार
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। यहां पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने यह निर्णय लिया।