विदिशा नगर: विदिशा को कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, चार जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम बेरखेड़ी जेतू में कृषि विज्ञान केंद्र का रविवार दोपहर 1 बजे शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए फसलों का अस्पताल साबित होगा, जहां वैज्ञानिक सलाह, अनुसंधान और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र का लाभ विदिशा, रायसेन, सीहोर देवास के किसानों को मिलेगा ।