सकरा: सकरा प्रखंड में अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई, मुआवजे का आश्वासन
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के अलग-अलग गांव में हुए अगलगी कांड के पीड़ित परिवारों को मंगलवार शाम 4 बजे तक राहत सामग्री वितरित की गई। साथ ही विधायक के प्रयास से सामुदायिक रसोई भी शुरू किया गया। सकरा सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि सामूहिक रसोई चालू करने के लिए मुखिया को जिम्मेदारी दी गई है। यह जिलाधिकारी के आदेश पर चलेगा।