बेरमो: सीसीएल ढोरी की बड़ी कार्रवाई, अमलो साइडिंग से 89 टन अवैध कोयला जब्त
Bermo, Bokaro | Jul 14, 2026 बेरमो के सीसीएल महाप्रबंधक ढोरी के आदेश पर सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अमलो साइडिंग के कारखाना परिसर एवं 5 नंबर पीपल-धौड़ा ग्राउंड साइड में अवैध कोयले के खिलाफ छापेमारी की गई।इस दौरान 89.280 टन कच्चा एवं पौडा कोयला जब्त किया गया।