कुनकुरी: सिंगीबहार अटल चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, हेलमेट ने बचाई जान
–कुनकुरी लावाकेरा मार्ग पर सिंगीबहार अटल चौक के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई।