कोरबा: ठेका कर्मियों के शोषण पर संगठन का आक्रोश, SECL कुसमुंडा प्रबंधन को दी चेतावनी
Korba, Korba | Oct 18, 2025 एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कार्यरत ठेका कर्मियों के साथ हो रहे शोषण को लेकर मजदूर संगठन ने प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार कर्मचारियों को वार्षिक बोनस नहीं दे रहे, न्यूनतम मजदूरी और HPC का पालन नहीं हो रहा है तथा PF कटौती भी नहीं की जा रही है। संगठन ने बताया कि कुछ ठेकेदार वेतन खाते में भेजने के बाद आधी रकम नकद वापस मांग लेते