मेराल: अरंगी पंचायत में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण : मेराल विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन
मेराल प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत बनखेता गांव में पेयजल संकट को लेकर सोमवार को विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन ने उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन सौंपकर खराब पड़ी जलमीनारों को अविलंब चालू कराने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा लगभग चार-पांच वर्ष पूर्व बनवाई गई 8000 लीटर क्षमता की जलमीनार पिछले कई महीनों