जखनिया: 500 साल पुराने सिद्धपीठ भुड़कुंडा मठ का होगा भव्य कायाकल्प, ₹2 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय सभागार
गाजीपुर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर सिद्धपीठ भुड़कुंडा मठ के कायाकल्प का शुभारंभ हो गया है। करीब 500 वर्ष पुराने इस सिद्धपीठ मठ के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और एमएलसी संतोष सिंह के प्रयासों से 2 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि स्वीकृत हुई है। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच पीठाधिपति महंत शत्रुघ्न दास आचार्य और प्रबंधक...