बालाघाट: ग्राम छोटा जागपुर 8 दिनों से अंधेरे में डूबा, बिजली-पानी संकट से जूझ रहे ग्रामीण
ग्राम छोटा जागपुर के ग्रामीण पिछले 8 दिनों से बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार बिजली गुल रहने के कारण गांव में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं रात के समय मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की समस्या भी गहराती ज