राजनगर: बमीठा थाना पुलिस ने रात में बिछड़े 10 वर्षीय बालक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में एक 10 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बच्चे के लापता होने से परिजन काफी घबराए हुए थे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस ने ग्राम उमरिया खेत के कच्चे रास्ते से