शिवहर: जिला जज के निर्देश पर शिवहर जेल का किया गया निरीक्षण
शिवहर जेल का निरीक्षण जिला जज उदयवंत कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने किया है इस दौरान कैदियों से बातचीत की गई। जेल के अंदर मिल रहे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई सचिव ललन कुमार रजक ने जेल में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।