शिवहर: जिले के दो स्कूलों में 228 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया गया
सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार गुरुवार दोपहर तीन बजे बताया कि दो विद्यालय में छात्राओं को टीका लगाया गया है. जिसमे शहर के प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल में मुख्यमंत्री बालिका कुंवर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क एचपीवी टीका वर्ग 09 से 14 वर्ष तक 163 छात्राओं और कस्तूरबा गांधी विद्यालय बिशाही में 65 छात्राओं को टीका लगाया गया है।