खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गंदास फलिया निवासी आशीष पिता अशोक अचाले खेलते-खेलते अप्सदेवा बांध के कैचमेंट एरिया स्थित स्टॉप डैम तक पहुंच गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्चे के डैम में डूबने की सूचना मिली।