चंदला: चंदला पुलिस को सफलता, ₹3000-₹3000 के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
थाना चंदला पुलिस ने मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे ₹3000-₹3000 के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदुम्ब सिंह ठाकुर निवासी छठीबम्हौरी और छोटे सिंह ठाकुर निवासी छपरा शामिल हैं। आरोपीयों को बुधवार की शाम 4 बजे न्यायालय में पेश कर विधिवत कार्रवाई की गई।