बाड़मेर: बाड़मेर-बालोतरा का नया नक्शा तय, उपखंड बदले, सीमाएं बदलीं, जश्न के साथ विरोध की आहट
शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार ने बाड़मेर और बालोतरा जिले के प्रशासनिक पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत बाड़मेर के गुड़ामालनी और धोरीमन्ना उपखंड को नवगठित बालोतरा जिले में शामिल किया गया है। वहीं बायतु उपखंड को बालोतरा से हटाकर बाड़मेर जिले में जोड़ा गया है। इस बदलाव के बाद बालोतरा जिले में अब 5 उपखंड, 9 तहसील और