कटनी नगर: बस स्टैंड में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई 8 बसों के फिटनेस किए निरस्त बस संचालकों में हड़कंप
जिले में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन और यातायात विभाग ने बस स्टैंड क्षेत्र में संयुक्त सघन जांच अभियान आज बुधवार दोपहर 12:00 चलाया गया जिसमें कुल 41 बसो का निरीक्षण किया गया 7 बसों में नियम उल्लंघन पाए जाने पर ₹7 हजार का जुर्माना और 8 बसों इमरजेंसी डोर के सामने सीट पाए जाने पर बसों का फिटनेस निरस्त कर दिया गया।