मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेडमा चौक पर जमीन कारोबारी का शव रखकर प्रदर्शन, डीएसपी के समझाने पर शांत हुआ आक्रोश
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक पर जमीन कारोबारी विनीत तीवारी का शव रखकर रविवार दोपहर 12 बजे जमकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि बाद में डीएसपी के समझाने पर लोग शांत हुए और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा गया।बताते चले कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के समदा आहर के पास से शनिवार देर शाम जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण कर लिया गया।