रघुराजनगर नगरी: रामनगर में जमीनी विवाद के दौरान महिला पर चढ़ाया ट्रेक्टर महिला की हुई मौत, पती गंभीर रुप से घायल
मैहर जिले के राम
मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खारा में शनिवार सुबह जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडों और हंसिया से मारपीट हुई। इसी दौरान एक महिला पर कथित रूप से ट्रैक्टर चढ़ा दिए जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।