दिनारा: दिनारा के लिलवछ गांव में भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Dinara, Rohtas | Apr 15, 2026 दिनारा प्रखंड के लिलवछ गांव के बधार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 25 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को जानकारी दी।