खरगौन: सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ खरगोन में रैली: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
खरगोन में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध मे ं गुरुवार दोपहर जिला महिला कांग्रेस ने रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ं ने जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियो ं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग ने साजिश रचकर एक साफ-सुथरी छवि की नेता का नामांकन रद्द किया है।