बिहार: समाहरणालय में एसपी ने जनता दरबार लगाया, 21 आवेदकों की सुनी शिकायतें
Bihar, Nalanda | Dec 13, 2024 नालंदा के एसपी भारत सोनी ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से आए हुए 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना। समस्या सुनने के बाद समस्या के निदान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।