बैरसिया: भोपाल-विदिशा रोड पर गौर शादी हॉल के पास बस और ट्रक की टक्कर, 40 यात्री थे सवार
Berasia, Bhopal | Jan 29, 2026 भोपाल विदिशा रोड स्थित गौर शादी हॉल के करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। गुरुवार शाम करीब 5 बजे टक्कर लगने के बाद बस सड़क से उतरी और एक पेड़ से टकरा गई। हालांकि बस में सवार चालक परिचालक सहित यात्रियों को गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि थाने में शिकायत नहीं आई है, हादसे की सूचना है।