बीना: इंदिरा गांधी वार्ड में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके गई हुई थी पत्नी
Bina, Sagar | Apr 15, 2025 25 वर्षीय शिवम पिता चंदन कुशवाहा निवासी इंदिरा गांधी वार्ड जो पेट्रोल पंप का कर्मचारी था और पत्नी मायके गई थी तभी रात में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने ही मंगलवार सुबह नई बस्ती चौकी से जवान पहुंच गए और दरवाजे को तोड़कर शव को उतारा गया पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।