बीना: ग्राम देवराजी के पास लहरावदा रोड पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, एक घायल, सिविल अस्पताल में हंगामा
Bina, Sagar | Apr 14, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवराजी के पास लहरावदा रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने लोगों ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया।जिसमें रूप सिंह की मौके पर मौत हो गई वहीं बृजभान घायल हो गया जिसे रात में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया, नाराज परिजनों ने सोमवार को सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया।