देवघर: जसीडीह के बस बोरिया गांव में सांप काटने से एक महिला की हुई मौत
जसीडीह के बसबोरिया गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई बताया गया कि महिला को सांप काटने के बाद झाड़ फूंक के लिए ले जाया गया जहां पर झाड़ फूंक की गई नहीं ठीक होने पर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर मंगलवार सुबह 10:00 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया मृतिका राबड़ी देवी के पति पुराण पंडित ने बताया की पत्नी छत पर सो रही थी तभी एक सांप ने काट लिया था।