शाहबाद: कृषि कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत
Shahbad, Baran | Jul 5, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली केलवाड़ा थाना क्षेत्र के हथवारी गांव में कृषि कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एएसआई रूपसिंह जाटव ने बताया कि सौरम सहरिया (28) पुत्र श्रीलाल सहरिया खेत पर काम कर रहा था। बारिश शुरू होने पर वह बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।