निम्बाहेड़ा: महाराणा प्रताप जयंती पर निम्बाहेड़ा मंडी में मूंगफली और लहसुन की नीलामी बंद, किसानों को पहले ही दी गई सूचना
सोमवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून को मूंगफली और लहसुन की नीलामी नहीं होगी। मंडी समिति सचिव संतोष कुमार मोदी ने बताया कि अवकाश के चलते इन दोनों कृषि जिंसों की खरीद बिक्री गतिविधियां स्थगित रहेंगी। हालांकि अन्य कृषि जिंसों की नीलामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।