जैतहरी: जैतहरी क्षेत्र में फिर दिखे चार हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवा बीट अंतर्गत जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को फिर चार हाथियों का दल एक साथ विचरण करता देखा गया। जानकारी के अनुसार एक बड़ा दंतैल हाथी, जो पिछले सात दिनों से छत्तीसगढ़ के मरवाही वन क्षेत्र की घुसरिया बीट में सक्रिय था, शुक्रवार सुबह पुनः मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर धनगवा जंगल पहुंच गया और यहां पहले से मौजूद तीन हाथियों के समूह में