नवादा: नवादा में मतदाता दिवस पर निष्पक्ष मतदान के लिए नवादा सदर प्रखंड कार्यालय में कर्मियों ने ली शपथ
Nawada, Nawada | Jan 25, 2026 नवादा सदर प्रखण्ड अंतर्गत आज मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर सहित अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे इसकी जानकारी नवादा जिला प्रशासन ने देर शाम 7 बजे दी है।