चलकुशा: कंदरापड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही से एक गरीब की जान गई
बरकट्ठा पूर्व विधायक सह अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग जानकी प्रसाद यादव ने जताया गहरा दुख। कंद्रापडी निवासी मनोज रजक की कार्य के दौरान 11,000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हुई मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आज रविवार शाम 4:30 बजे पीड़ित परिवार से पूर्व विधायक जानकी यादव मिले।