मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे रविवार प्रातः नगर के निवासी संजय पिता शांताराम पाठक का देहांत हो गया। वह एक सप्ताह से कोमा में थे, जिसके बाद आज उनकी सांस जब रुकी तब तक परिवार ने उनकी देह को दान में देने का निर्णय ले लिया था, जिसके चलते इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल से संपर्क किए जाने पर वहां से एंबुलेंस भेजी गई।