चरखारी: चरखारी में बुंदेलखंड की पहली फ्लाइंग ऑफिसर समेत 9 युवाओं को सम्मानित किया गया, डिफेंस अकादमी के रहे प्रशिक्षु
चरखारी के बुंदेलखंड स्वावलंबी डिफेंस अकादमी से प्रशिक्षण लेकर सेना में चयनित नौ युवाओं को मंगल फोर्ट पैलेस में सम्मानित किया गया। इनमें बुंदेलखंड की पहली फ्लाइंग ऑफिसर एकता गुप्ता भी शामिल हैं। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने सभी को उपहार देकर बधाई दी। उन्होंने अकादमी के संस्थापक चरखारी विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत को "बुंदेलखंड के पत्थरों से निकला हीरा" बताया।