हरदोई: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायतों के निस्तारण के लिए बने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 11, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायतों के निस्तारण के बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।बता दें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सी-विजिल व कंट्रोल रूम निरंतर सक्रिय हैं।कंट्रोल रूम में अब तक प्राप्त 43 शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका है।