कर्वी: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर रानीपुर टाइगर रिजर्व को मिली नई पहचान, आधिकारिक लोगो और वेबसाइट हुआ लॉन्च
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व का बुधवार दोपहर 1 बजे आधिकारिक लोगो और वेबसाइट लॉन्च की गई। राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने इसका शुभारंभ किया। वेबसाइट से पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वन विभाग ने टाइगर संरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और रानीपुर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।