एसडीएम कुलपहाड़ एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ की मौजूदगी में थाना कुलपहाड़ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध देशी शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रहे एक अवैध शराब निर्माण केंद्र (अड्डे) पर दबिश दी गई, जहां भारी मात्रा में तैयार की जा रही लहन को मौके पर ही जेसीबी मशीन से नष्ट कराया गया।