बटियागढ़: अजब धाम में रक्तदान का रिकॉर्ड, महंत जी और अधिकारियों सहित 151 लोगों ने दिया रक्तदान
अजब धाम में जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव में रक्तदान का रिकार्ड बना. जिला मुख्यालय से ब्लड डोनेशन वैन शनिवार दोपहर अजब धाम पँहुची जिसमे अजब धाम के महंत छोटे सरकार जी,पथरिया अनुविभागीय अधिकारी निकेत चौरसिया सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों,कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पूण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई..