खगड़िया: पचौत गांव में दीवार गिरने से एक राजमिस्त्री घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत गांव में दीवार गिरने से एक राज्य मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए परिजनों ने पीएचसी बेलदौर लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक इलाज चल रहा था। घटना सोमवार की शाम में पचौत गांव निवासी मंगल साह के यहां की है।