कालापीपल: कालापीपल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च, विधायक व सांसद हुए शामिल
शनिवार को कालापीपल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। इसमें देवास–शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडेय, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।