सफीपुर: रोड पार कर रही चौधरी खेड़ा निवासी वृद्ध महिला को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, CHC से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
Safipur, Unnao | Mar 26, 2024 आसीवन थाना क्षेत्र के चौधरी खेड़ा गांव निवासी रामरती पत्नी हीरालाल सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।